ट्रेन से कट कर सहरसा के शिक्षक की मौत

Published at :29 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर सहरसा के शिक्षक की मौत

समस्तीपुर. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर-हायाघाट स्टेशन के बीच शहीद एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर सहरसा के शिक्षक की मौत हो गयी. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को भेज दी है. मृतक की पहचान सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर निवासी मो. कैसर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर-हायाघाट स्टेशन के बीच शहीद एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर सहरसा के शिक्षक की मौत हो गयी. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को भेज दी है. मृतक की पहचान सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर निवासी मो. कैसर आलम के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि देवरिया जिला के एक मदरसा में शिक्षक के रूप में तैनात हैं. शनिवार को वह शहीद एक्सप्रेस से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में उसे नींद आ गयी. इसके कारण वह समस्तीपुर में नहीं उतर सका. ट्रेन जब हायाघाट रामभद्रपुर स्टेशन के बीच दौड़ रही थी तो उसकी नींद खुली. इसके बाद उसने सह यात्रियों से स्थान के बारे में जानकारी मांगी. जिस पर उसे ट्रेन के अब दरभंगा पहुंचने के करीब बताया गया. इसी बीच हड़बड़ी में वह बोगी के गेट तक पहुंच गया. अचानक पांव फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे आ गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जीआरपी ने उसकी जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान कर घटना की सूचना उसके परिजनों को भेजी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन