अवैध बिजली उपयोग की प्राथमिकी दर्ज

Published at :29 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बिजली उपयोग की प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर. बिजली अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने, चक्की चलाने की जानकारी मिलने पर विभाग ने एक जांच टीम रोसड़ा के कनीय अभियंता राजेश रजक, शिवाजीनगर के जेइ राजीव कुमार, कनीय सहायक विभूतिपुर उमेश सिंह का बना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की. छापामारी के क्रम में बिजली चोरी करते पकड़े गये लोगों के […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. बिजली अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने, चक्की चलाने की जानकारी मिलने पर विभाग ने एक जांच टीम रोसड़ा के कनीय अभियंता राजेश रजक, शिवाजीनगर के जेइ राजीव कुमार, कनीय सहायक विभूतिपुर उमेश सिंह का बना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की. छापामारी के क्रम में बिजली चोरी करते पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें कल्याणपुर के राम भूषण झा पर 18418 रुपये, सज्जन कुमार पर 26065 रुपये, समर्था के अरविंद सिंह पर 5524 रुपये, रमेश प्रसाद सिंह पर 11474, रजनीश कुमार पर 4499, अर्जुन सिंह पर 4850, मानारायटोल निवासी संजीव कुमार पर 8361, केराई निवासी उमेश राय पर 5221, सत्येंद्र दास पर 7376, नंद कुमार सिंह पर 13815 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन