शंकराचार्य के आगमन को ले हुई बैठक

रोसड़ा. पूरी पीठाधीश्वर जगत्गुरू स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के रोसड़ा आगमन के कार्यक्रम को लेकर रविवार को स्थानीय पप्पू सिंह के आवास पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गणेश चौधरी ने की. बैठक में कार्यक्रम के राज्य प्रभारी एवं आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा इंदिरा झा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वहीं […]
रोसड़ा. पूरी पीठाधीश्वर जगत्गुरू स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के रोसड़ा आगमन के कार्यक्रम को लेकर रविवार को स्थानीय पप्पू सिंह के आवास पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गणेश चौधरी ने की. बैठक में कार्यक्रम के राज्य प्रभारी एवं आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा इंदिरा झा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वहीं मिथिला के गौरव व जन शिक्षा निदेशक नरेश झा ने उदयनाचार्य के धरती को नमन करते हुए पांचवीं बार महाराज श्री के रोसड़ा आगमन को चेतना शरीर के पंचयुत तत्वों से जोड़कर लोगों को जीवन मुक्त होने का मार्गदर्शन किया. पीठ परिषद के मीडिया प्रभारी पीसी झा ने कार्यक्रम को राष्ट्ररक्षा व सनातन रक्षा से जोड़कर मिथिलांचल के गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्य रखने का आह्वान किया. अमरनाथ मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया. कार्यक्रम में प्रो. रामविलास राय एवं आनंद वाहिनी के रोसड़ा प्रभारी प्रो. रेणु कुमारी ने भी अपना विचार व्यक्त किया. बैठक में 11 से 13 अप्रैल तक गौशाला परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी. मौके पर प्रो. परमानंद मिश्रा, लक्ष्मी नारायण झा, विकास कुंवर, रमेश गामी, अमरनाथ प्रसाद, सजल कुमार, उमेश नारायण चौधरी, कौशल सिंह, सुधीर प्रसाद, फूलेंद्र कुमार सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










