सदस्यता जन जागरण रथ का हुआ स्वागत

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. भाजपा की सदस्यता जन जागरण रथ यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची. स्थानीय स्टेशन चौक पर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने इसका भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा भाजपा की कंेद्र सरकार की योजनाएं, नीतियों को गांव गांव तक पहुंचायेगी. ऑडियो वीडियो के माध्यम से यह संदेश आम लोगों […]
फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. भाजपा की सदस्यता जन जागरण रथ यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची. स्थानीय स्टेशन चौक पर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने इसका भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा भाजपा की कंेद्र सरकार की योजनाएं, नीतियों को गांव गांव तक पहुंचायेगी. ऑडियो वीडियो के माध्यम से यह संदेश आम लोगों तक पहुंचेगी. बताते चलें कि इस यात्रा की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर 11 फरवरी को शुरू की गयी थी जो कि राज्य के 34 जिलों में घूमते हुए 28 मार्च को जिला पहुंची. इस दौरान 20 हजार किलो मीटर की यात्रा रथ कर चुकी है. 35 हजार सदस्य बनाये जा चुके हैं. इस यात्रा में 20 सदस्यीय दल मेें आइटी के अलावा नुक्कड़ दल के सदस्य शामिल हैं. मौके पर मनोज गुप्ता, अर्जित चौबे, मोहित मिश्रा, गूंजन आनंद, माधव श्रीवास्तव, शाशिकांत झा, मनोज जायसवाल, राके श चौधरी, लाल बाबू मांझी आदि शामिल थे. इधर, आदर्शनगर में प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर शशिकांत आनंद, रामसुमिरन सिंह, राकेश कुमार ठाकुर आदि शामिल थे. भाजपा अति पिछड़ा मंच की बैठक प्रदीप कुमार शिवे की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी नौ अप्रैल को शहीद वंशी साह का शहादत दिवस पटना में मनाने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










