श्रम कानून को समाप्त करने की हो रही साजिश : शर्मा

Published at :29 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम कानून को समाप्त करने की हो रही साजिश : शर्मा

राज्य महाधिवेशन में आंदोलन का हुआ शंखनादनौ सूत्री मांगों को लेकर विधान सभा घेरने का निर्णयप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहर के यूएन पैलेस में विश्वकर्ता काष्ठ शिल्पी विकास समिति का राज्य महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को कई फैसले लिये गये. साथ ही अपने संगठन की मांगों को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया गया. प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा […]

विज्ञापन

राज्य महाधिवेशन में आंदोलन का हुआ शंखनादनौ सूत्री मांगों को लेकर विधान सभा घेरने का निर्णयप्रतिनिधि, समस्तीपुरशहर के यूएन पैलेस में विश्वकर्ता काष्ठ शिल्पी विकास समिति का राज्य महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को कई फैसले लिये गये. साथ ही अपने संगठन की मांगों को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया गया. प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सत्र को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव रामभरोस शर्मा ने कहा कि बिहार संशोधन 1990 को निरस्त करने की मांग दोहराया. प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि असंगठित मजदूर निर्माण मजदूर दैनिक मजदूरी पर आधारित है. मजदूरों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं. सरकार श्रम कानून को समाप्त करने की साजिश रच रही है. इसके खिलाफ जिला से राज्य तक आंदोलन किया जायेगा. इससे पूर्व मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मिश्री लाल ठाकुर की उपस्थिति में 22 जून को प्रदर्शन कर बिहार विधानसभा को घेरने का फैसला किया गया. 20 जून तक सभी जिला में सांगठनिक सम्मेलन कर संगठन को चुस्त बनाने का निर्णय हुआ. अधिवेशन को शर्मानंद सिंह, वसंत शर्मा, रवींद्र नाथ शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रामलखन शर्मा, रामसुंदर शर्मा, फूलों देवी, पार्वती देवी, मनोरमा देवी, सुरेंद्र नारायण शर्मा, शंभु शर्मा, डॉ विश्वनाथ ठाकुर, उपेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया. अधिवेशन में सर्व सम्मति से 21 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया. इसमें रामचंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये. राज्य महासचिव रामभरोस शर्मा, मुख्य सरंक्षक शिव पूजन ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, संगठन सचिव रामसेवक शर्मा, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, संयुक्त सचिव ज्ञानेश्वर शर्मा बनाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन