डीडीटी छिड़काव की हो रही खानापूर्ति

कल्याणपुर. प्रखंड के 31 पंचायत मलेरिया के प्रकोप से आक्रांत है. इसको लेकर जिला स्तर से टीम बनाकर उन्मूलन के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. इस कड़ी में प्रखंड के सभी गांवों में डीडीटी का छिड़काव किये जाने का निर्देश दिया गया है़ इसमें स्थानीय कर्मियों द्वारा छिड़काव के नाम पर गांव के कुछ […]
कल्याणपुर. प्रखंड के 31 पंचायत मलेरिया के प्रकोप से आक्रांत है. इसको लेकर जिला स्तर से टीम बनाकर उन्मूलन के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. इस कड़ी में प्रखंड के सभी गांवों में डीडीटी का छिड़काव किये जाने का निर्देश दिया गया है़ इसमें स्थानीय कर्मियों द्वारा छिड़काव के नाम पर गांव के कुछ भाग में छिड़काव कर खानापूर्ति कर देते हैं जबकि एक बड़ा आबादी वाला भाग इससे महरुम रह जाता है. इससे सरकारी उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है़ इसको लेकर लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है़ लदौरा गांव के वार्ड संख्या 3,5,7 वहीं गोपालपुर के कई वार्ड में भी छिड़काव नहीं हो पाया है़ अमूमन यही स्थिति प्रखंड के सभी पंचायतों में है जहां छिड़काव हुआ है वहां के लोगों का बताना है कि छिड़काव के बाद मच्छरों की संख्या में कमी के बजाय और बढ़ोतरी हो गयी है. इसको लेकर लोग दवा की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं़ वैसे इससे जुड़े कर्मियों से बात करने पर बताया कि उपलब्धता के अनुसार चिह्नित स्थानों पर छिड़काव किया जा रहा है़ खानापूर्ति की बात वे गलत बताते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










