पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

फोटो संख्या : 7दूसरा सवार बाल बाल बचापूसा-समस्तीपुर पथ के दादपुर में हुई घटनाप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पूसा पथ स्थित दादपुर मोड़ के निकट रविवार को दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार उसके भाई का दोस्त सकुशल बच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों […]
फोटो संख्या : 7दूसरा सवार बाल बाल बचापूसा-समस्तीपुर पथ के दादपुर में हुई घटनाप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पूसा पथ स्थित दादपुर मोड़ के निकट रविवार को दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार उसके भाई का दोस्त सकुशल बच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक न्यू कॉलोनी धर्मपुर निवासी मो. सहवाज उर्फ सितारे (24) है. वहीं सुरक्षित बचा बाइक सवार मृतक के भाई का मित्र शहर के जर्दा मंडी गुदरी बाजार निवासी पंकज कुमार है. घटना के बाबत बताया गया है कि पंकज अपने दोस्त के यहां ट्यूशन की कॉपी लाने गया था. इसी क्रम में सहवाज ने उसे बाइक से घूम कर आने की दावत दे दी. दोनों बाइक पर सवार होकर पूसा की ओर निकल पड़े. बाइक सहवाज चला रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ के निकट वह अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से जा टकरायी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने सहवाज को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनके चीत्कार से परिसर गमगीन हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










