एटीएम बदल उड़ाये 2.50 लाख रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव निवासी हाफिज अंसारी का एटीएम कार्ड बदल कर उचक्कों ने दो लाख 55 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत 21 फरवरी को वह खाते में जमा राशि की निकासी करने के लिए मुसरीघरारी स्थित […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव निवासी हाफिज अंसारी का एटीएम कार्ड बदल कर उचक्कों ने दो लाख 55 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत 21 फरवरी को वह खाते में जमा राशि की निकासी करने के लिए मुसरीघरारी स्थित यूनियन बैंक की एटीएम में गये.
पैसा निकालने की कोशिश में लगे थे कि तभी एक युवक ने मदद करने के नाम पर एटीएम मांग लिया. फिर कार्ड बदल कर उन्हें वापस लौटा दिया. अचानक उनके खाते से राशि की निकासी होने लगी. बताया गया है कि चार बार में पंद्रह पंद्रह हजार रुपये को ट्रांसफर किया गया. इस तरह कुल 2.55 लाख रुपये निकाल लिये गये. इस निकासी में हाजीपुर और पटना के मॉल में शॉपिंग करने की भी बात सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










