गृहरक्षक चरणबद्ध आंदोलन को तैयार

Published at :28 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षक चरणबद्ध आंदोलन को तैयार

समस्तीपुर. जिले के गृहरक्षक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारियों में जुट गयी है. आगामी दो अप्रैल से छह अप्रैल तक सभी गृहरक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. स्थानीय गृहरक्षक संघ भवन में बैठक में यह निर्णय लिया गया है. अध्यक्षता कामेश्वर राय ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आठ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के गृहरक्षक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारियों में जुट गयी है. आगामी दो अप्रैल से छह अप्रैल तक सभी गृहरक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. स्थानीय गृहरक्षक संघ भवन में बैठक में यह निर्णय लिया गया है. अध्यक्षता कामेश्वर राय ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आठ अप्रैल को जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा. प्रदर्शन कर संगठन अपनी मांगों से उन्हें अवगत करायेंगे. इसके बाद 13 अप्रैल को पटना रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में मुख्य रूप से सरकार से विगत दिनों हुए समझौते को लागू करने की मांग की गयी है. बताते चलें कि पेंशन, दैनिक भत्ता व एक मुश्त राशि की मांग गृहरक्षकों ने उठायी है. इस अवसर पर कै लाश झा, रामप्रीत राय, प्रमोद सिंह, देवानंद झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन