कोचिंग पढ़ने गयी नाबालिग छात्रा का अपहरण

खानपुर. थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव की एक छात्रा के अपहरण कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता रंजीतपुर गांव निवासी ने पुत्री के अपहरण कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए सिंगियाही गांव के दो लोगों को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया […]
खानपुर. थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव की एक छात्रा के अपहरण कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता रंजीतपुर गांव निवासी ने पुत्री के अपहरण कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए सिंगियाही गांव के दो लोगों को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि लड़की नवम् वर्ग की छात्रा है. वह चकबाखर स्थित एक कोचिंग संस्था में पढ़ती थी. जहां सिंगियाही गांव निवासी (आरोपित) भूपन सहनी भी कोचिंग में पढ़ाता था. इसी बीच वह लड़की के मोबाइल पर फोन करने लगा. इसकी भनक लगते ही लड़की के परिजन अपने पुत्री को कोचिंग जाने से मना कर दिया और विगत 20 मार्च को जब वह खानपुर के एक कोचिंग में पढ़ने गयी जहां शाम तक घर वापस आने पर परिजन लड़की की खोजबीन करने लगे. लेकिन नहीं मिली. लड़की के पिता ने उक्त ट्यूटर सहित दो लोगों पर पुत्री को साजिश के तहत अपहरण कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










