एटीएम बदल कर उच्चकों ने उड़ाये ढाई लाख रुपये

Published at :28 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
एटीएम बदल कर उच्चकों ने उड़ाये ढाई लाख रुपये

समस्तीपुर. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव निवासी हाफिज अंसारी का एटीएम बदल कर उच्चकों ने दो लाख पचपन हजार रुपये उड़ा लिये. मामला सामने आया तो पीडि़त ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में मो. अंसारी ने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव निवासी हाफिज अंसारी का एटीएम बदल कर उच्चकों ने दो लाख पचपन हजार रुपये उड़ा लिये. मामला सामने आया तो पीडि़त ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में मो. अंसारी ने कहा है कि गत 21 फरवरी को वह खाते में जमा राशि की निकासी करने के लिए मुसरीघरारी स्थित यूनियन बैंक के एटीएम गये. पैसा निकालने के लिए वह प्रक्रिया में जुटे थे इसी बीच एक युवक ने उनसे मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड मांग लिया. फिर कार्ड को बदल कर उन्हें वापस लौटा दिया. अचानक उनके खाते से राशि की निकासी होने लगी. बताया गया है कि चार बार में पंद्रह पंद्रह हजार रुपये को स्थानांतरित किया गया. इस तरह कुल रकम 2.55 लाख रुपये निकाल लिये गये. इस निकासी में हाजीपुर और पटना के मॉल में शॉपिंग करने की भी बात सामने आयी है. इसके बाद उन्हें पूरा माजरा समझ में आया तो पुलिस की शरण में आकर कार्रवाई करने की गुजारिश की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन