समाज के शिल्पकार हैं काष्ठकर्मी : मंत्री

Published at :28 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
समाज के शिल्पकार हैं काष्ठकर्मी : मंत्री

फोटो संख्या : 3 व 4 * विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का 6ठा महाधिवेशन शुरुप्रतिनिधि, समस्तीपुर काष्ठकर्मियों की समाज के विकास में अहम योगदान है. इनकी भूमिका एक शिल्पकार की तरह है. इनके उत्थान के लिये सरकार कृत संकल्पित है. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्थानीय यूएन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3 व 4 * विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का 6ठा महाधिवेशन शुरुप्रतिनिधि, समस्तीपुर काष्ठकर्मियों की समाज के विकास में अहम योगदान है. इनकी भूमिका एक शिल्पकार की तरह है. इनके उत्थान के लिये सरकार कृत संकल्पित है. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्थानीय यूएन पैलेस मेें विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शनिवार को कही. उन्होंने कहा कि आज इनके विकास के लिये सरकार की योजनाएं इनकी राह दिखा रही है. बरही महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकार ने भारतीय वन अधिनियम में संशोधन कर पैतृक औजारों से काम करने पर रोक लगा दिया. आरा मिल की संख्या को विनियमित कर दिया. 78 लाख इनकी आबादी है. अधिकांश सदस्य भूमिहीन हैं. दैनिक मजदूरी पर कार्य कर रहे हैं. कल्याण बोर्ड में सरकार ने राशि बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है. इससे काष्ठकर्मियों का शोषण हो रहा है. सदस्यों ने सरकार से संख्या बल के आधार पर भागीदारी करने की मांग की है. आरा मिल को वन विभाग से मुक्त कराने, आरा मिल को वनटाइम लाइसेंस देने की मांग की. इस अवसर पर पूर्व कुलपति मिश्री लाल ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा, मीना कुमारी, सत्यानंद शर्मा, अशोक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन