निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि ने की बैठक

समस्तीपुर. भारत निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ इरशाद अहमद आगामी चुनाव की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिला अतिथिगृह में की. उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का गठन करें ताकि माइक्रो लेबेल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. साथ ही सभी वोटर क ा इपिक […]
समस्तीपुर. भारत निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ इरशाद अहमद आगामी चुनाव की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिला अतिथिगृह में की. उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बूथ स्तरीय जागरूकता समूह का गठन करें ताकि माइक्रो लेबेल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. साथ ही सभी वोटर क ा इपिक नंबर आधार नंबर से जोड़ने का निर्देश दिया. शत प्रतिशत वोटरों को आधारकार्ड से लिंकअप करने के लिए शिविर भी लगाने का आदेश दिया. साथ ही अगस्त से पूर्व अभियान चलाकर यह कार्य पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम दो जगह पर मतदाता सूची में है तो उसे डिलिट करें. इस क्रम में उन्होंने आयोग के निर्देश पर बाजार समिति में बन रही इवीएम गोदाम का भी निरीक्षण किया. गोदाम के निर्माण कार्य पर असंतोष प्रकट करते हुए गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. सुहैल ने बताया कि आयोग के निर्देश पर 12 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प आयोजित कर मतदाता सूची को आधार नंबर से टैग करते हुए मोबाइल नंबर, इमेल आदि लिया जायेगा. बैठक में डीडीसी रमेश कुमार शर्मा, डीआरडीए निदेशक कृत्यानंद सिंह समेत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










