अष्ट्याम महायज्ञ को ले निकाली कलश यात्रा

फोटो संख्या : 6 ताजपुर. प्रखंड के बाघी गांव के काली स्थान में दो दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ को ले 501 कन्याआंे के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल कन्याएं बाजे-गाजे के साथ नगर परिक्रमा करते हुए बाघी पोखर से अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरकर महायज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किये. […]
फोटो संख्या : 6 ताजपुर. प्रखंड के बाघी गांव के काली स्थान में दो दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ को ले 501 कन्याआंे के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल कन्याएं बाजे-गाजे के साथ नगर परिक्रमा करते हुए बाघी पोखर से अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरकर महायज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किये. आयोजन में नागेश्वर साह, पप्पू कुमार यादव, मनोज मालाकार, कपिल भूषण, संत लाल राय, भिखारी सिंह, मुनेश्वर साह, विश्वनाथ साह आदि सक्रिय देखे गये. इस यज्ञ को लेकर आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है. इस यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ पहले ही दिन से उमड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










