रेलवे में इंटर पास को अनुकंपा विकलांग कोटे से नियुक्ति

समस्तीपुर : रेलवे में नियुक्ति के लिए परिवर्तित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नियम के दायरे में अब विकलांग और अनुकंपा आधारित कोटे से नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी भी आयेंगे़ अब मैट्रिक के बजाय इंटर व बारहवीं या समकक्ष योग्यता धारकों को ही नियुक्ति मिलेगी़ इन दोनों श्रेणियों की नियुक्ति में केवल इतनी रियायत दी जायेगी कि […]
समस्तीपुर : रेलवे में नियुक्ति के लिए परिवर्तित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नियम के दायरे में अब विकलांग और अनुकंपा आधारित कोटे से नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी भी आयेंगे़ अब मैट्रिक के बजाय इंटर व बारहवीं या समकक्ष योग्यता धारकों को ही नियुक्ति मिलेगी़ इन दोनों श्रेणियों की नियुक्ति में केवल इतनी रियायत दी जायेगी कि 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता नहीं होगी़ इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (एन) द्वितीय नीरज कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है़ रेलवे बोर्ड ने हाल में नन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से बढ़ाकर इंटर कर दिया है़ 50 प्रतिशत अंक होने पर ही रेलवे में नियुक्ति की अनुमति दी गयी है़
अनुकंपा आधारित नियुक्ति और विकलांग अभ्यर्थियों को अब तक इससे मुक्त रखा गया था़ इस संबंध में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय रेलवे बोर्ड से स्पष्टीकरण का आग्रह कर रहे थे़ मामले की समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विकलांग अभ्यर्थियों के साथ्-साथ अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए इंटर पास होना अनिवार्य होगा़ ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता नहीं होगी़ केवल पास सर्टिफिकेट पर ही इन दोनों कोटे में नियुक्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










