अगलगी में तीन घर जलकर राख

Published at :27 Mar 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में तीन घर जलकर राख

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के शिवना गांव में बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक तीन घरों में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ आग लगने की कारणों की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. अगलगी की घटना से मो. पुतुल कुमारी, दिलीप साह और अमरदीप साह क घर बुरी तरह […]

विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के शिवना गांव में बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे अचानक तीन घरों में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ आग लगने की कारणों की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. अगलगी की घटना से मो. पुतुल कुमारी, दिलीप साह और अमरदीप साह क घर बुरी तरह जल गया. सूत्रों के मुताबिक घर में रखे किसी कार्य के लिए 45000 रुपये नकद, अनाज, गहने व कपड़े अग्नि के हवाले हो गय़े आग लगने के बाद किसी ने सूचना पंचायत समिति सदस्य अमरनाथ व मुखिया राज कुमार पाल को दी.
दोनों ने तत्काल सूचना एसडीओ पटोरी व थाना को दी. सूचना प्राप्त होते ही अगिAशामक दल घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में ग्रामीणों को मदद की. ग्रामीणों व अगिAशामक दल के अथक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय पर अगिAशामक दल अगर नहीं पहुंच पाती तो आग की लपट पूरे गांव को जलाकर राख कर देती. अगिAपीड़ित परिवारों का रो-रो कर हाल बुरा है़ ये सभी मजदूरी करते हैं.
गुरुवार की सुबह अंचल कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को दी. इस घटना के बाबत सीओ संजीव रंजन ने जानकारी दी कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4500-4500 रुपये सहायता के रूप में अनुग्रह राशि अविलंब दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन