जुलूस निकालकर शिक्षकों ने फूंका सीएम का पुतला

फोटो संख्या::::::::17प्रतिनिधि, खानपुरविगत 23 मार्च को वेतनमान की मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में इसके पूर्व शिक्षकों ने खानपुर बाजार से जुलूस […]
फोटो संख्या::::::::17प्रतिनिधि, खानपुरविगत 23 मार्च को वेतनमान की मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में इसके पूर्व शिक्षकों ने खानपुर बाजार से जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजार में सभा में तब्दील हो गया. वक्ताओं ने अपने मांगों के दौरान हुये लाठी चार्ज का विरोध करते हुए कहा कि लाठी चले या गोली जारी रहेगा वेतनमान की लड़ाई. वक्ताओं ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही. शिक्षकों ने सीएम व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभ का संचालन प्रावि संघ के अंचल मंत्री मिथिलेश झा ने किया. अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने की. मौके पर लाल बाबू, राजीव कुमार झा, श्याम पांडेय, मनोज ठाकुर, आमोद कुमार, ब्रज देववली प्रसाद वर्मा, उषा कु मारी, सविता कुमारी, राजन सिंह, गणेश प्रसाद, ओम प्रकाश, विनोद प्रसाद, मो. मोख्तार, कैलाश सहनी, मीनू कुमारी, लालन झा, चंद्रप्रभा, चिंतामणि, आमोद कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










