अब रेलवे गुड्स की होगी वीडियोग्राफी

Published at :26 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
अब रेलवे गुड्स की होगी वीडियोग्राफी

समस्तीपुर. अब रेलवे गुड्स की वीडियोग्राफी करायी जायेगी़ समस्तीपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने इस आशय का निर्देश दिया है़ सुरक्षा आयुक्त श्री निशांत ने समस्तीपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल और नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट पर तैनात इंसपेक्टरों को टास्क देकर रेलवे गुड्स की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर इसकी रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. अब रेलवे गुड्स की वीडियोग्राफी करायी जायेगी़ समस्तीपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने इस आशय का निर्देश दिया है़ सुरक्षा आयुक्त श्री निशांत ने समस्तीपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल और नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट पर तैनात इंसपेक्टरों को टास्क देकर रेलवे गुड्स की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर इसकी रिपोर्ट समस्तीपुर मंडल कार्यालय को भेजने की हिदायत दी है़ कहा है कि कोताही पर सीधे कार्रवाई की जायेगी़ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री कुमार ने रेल खंड के यार्ड में स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया, रेल ट्रैक के बगल में आदि जगहों पर रखे गये रेलवे गुड्स की चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर ऐसा निर्देश जारी किया है़ वहीं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से लेकर जवानों का लक्ष्याभ्यास आगामी पांच अप्रैल से समस्तीपुर में होगा़ यह लक्ष्याभ्यास आगामी 10 अप्रैल तक चलेगा़ इस आशय का निर्देश मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने रेलखंड पर तैनात आरपीएफ इंसपेक्टरों को भेज दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन