मानदेय में बढोत्तरी हो अन्यथा आंदोलन

Published at :25 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मानदेय में बढोत्तरी हो अन्यथा आंदोलन

मोरवा. प्रखंड के रामजी राय इंदिरा गांधी निकसपुर के परिसर में मिड डे मील वर्क्स यूनियन के तहत रसोइयों की एक सम्मेलन सरिता देवी की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने रसोइया को बारह महीने की जगह 10 महीने का मानदेय प्रतिमाह एक हजार रुपये […]

विज्ञापन

मोरवा. प्रखंड के रामजी राय इंदिरा गांधी निकसपुर के परिसर में मिड डे मील वर्क्स यूनियन के तहत रसोइयों की एक सम्मेलन सरिता देवी की अध्यक्षता में हुई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने रसोइया को बारह महीने की जगह 10 महीने का मानदेय प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से मिलने की निंदा करते हुए बारह महीने का मानदेय प्रति महीने 15000 रुपये की दर से मिलने की मांग की. वही सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय का भुगतान बैंक खाता से करने, दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये देनेे समेत कई मांंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला और संगठन बनाकर संघर्ष करने का आह्वान रसोइयों से किया. सम्मेलन को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मानित जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा ने अपने संबोधन में सरकारी नीतियों की घोर निंदा करते हुए सम्मेलन व संघर्ष में एकजुटता का इजहार किया. सम्मेलन को यूनियन के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव समेत कई रसोइयों ने संबोधित किया. इस सम्मेलन मंे मोरवा प्रखंड के 300 से अधिक रसोइयों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन