प्रेम की पराकाष्ठा है माधुर्य : चित्रलेखा

Published at :25 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम की पराकाष्ठा है माधुर्य : चित्रलेखा

फोटो: प्रवचन करती देवी चित्रलेखाफोटो: उपस्थित श्रद्घालुमोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के नंदनी गांव में इन दिनों भक्ति-भाव की मंदाकिनी प्रवाहित हो रही हैं़ चैत्र नवरात्रा के प्रथम दिन से प्रारंभ शिवशक्ति एवं सहस्त्रचंडी महायज्ञ में पांचवें दिन भी कथास्थल व यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी़ श्रीधाम वंृदावन से पधारी कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो: प्रवचन करती देवी चित्रलेखाफोटो: उपस्थित श्रद्घालुमोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के नंदनी गांव में इन दिनों भक्ति-भाव की मंदाकिनी प्रवाहित हो रही हैं़ चैत्र नवरात्रा के प्रथम दिन से प्रारंभ शिवशक्ति एवं सहस्त्रचंडी महायज्ञ में पांचवें दिन भी कथास्थल व यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी़ श्रीधाम वंृदावन से पधारी कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने कहा कि रामलीला में मर्यादा पुरूषोतम राम हैं वहीं रासलीला में लीला पुरूषोतम श्रीकृष्ण़ रासलीला में माधुर्य हैं यानि प्रेम की परकाष्ठा़ श्रीकृष्ण जन्म अवतार को गोकुल वासियों ने आनंदोत्सव के रूप में मनाया़ कथा प्रसंग में पूतनावध, बकासुर, सक्तासुर आदि राक्षसों का वध ब्रह्माजी मोह भंग ब्रजवासियों का रक्षा की झांकी के दर्शन भागवत प्रेमियों ने किया. कथास्थल पर ग्राम वासियों ने सेवाभाव आस्थावानों के लिए समर्पित किये़ मौके पर चीफ इंजीनियर आरके राय, प्रो़ तिलयोगी नारायण राय, शिवशंकर ठाकुर, इंजी राजेन्द्र ठाकुर, राजनारायण राय, छोटे बाबु, सीताराम चौधरी, यज्ञ संयोजक रामाश्रय ठाकुर, कौशल राय, मुखिया सुरेन्द्र चौधरी, संजीव कुमार राय, रघुनाथ ठाकुर, गुड्डू ठाकुर आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन