काउंसेलिंग में उमड़ीअभ्यर्थियों की भीड़

Published at :25 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
काउंसेलिंग में उमड़ीअभ्यर्थियों की भीड़

/फोटो संख्या :* सर्वाधिक 378 अभ्यर्थी पहुंचे सामाजिक विज्ञान विषय में* देर शाम तक विभिन्न जिलों से पहुंचते रहे अभ्यर्थीसमस्तीपुर. जिला परिषद शिक्षक नियोजन इकाई के द्वारा बुधवार से उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े विषयवार पदों पर काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी. देर शाम तक विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने […]

विज्ञापन

/फोटो संख्या :* सर्वाधिक 378 अभ्यर्थी पहुंचे सामाजिक विज्ञान विषय में* देर शाम तक विभिन्न जिलों से पहुंचते रहे अभ्यर्थीसमस्तीपुर. जिला परिषद शिक्षक नियोजन इकाई के द्वारा बुधवार से उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े विषयवार पदों पर काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी. देर शाम तक विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने काउंसेलिंग प्रक्रिया में भाग लिया. डीडीसी आरके शर्मा व डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल काउंसेलिंग प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग करने में जुटे रहे. नियोजन इकाई के द्वारा दिये गये जानकारी के मुताबिक जिप माध्यमिक विद्यालयों में आठ विषयों में 190 व उच्च माध्यमिक में 18 विषयों में 389 पद रिक्त हैं. पहले दिन माध्यमिक में सामाजिक विज्ञान में काउंसेलिंग के लिए सर्वाधिक 378 अभ्यर्थी पहुंचे. इस विषय के लिए चार काउंटर खोले गये थे. संस्कृत में 14, शारीरिक शिक्षा में 32, अंगरेजी में 15, उर्दू में 11, हिंदी में 26 व विज्ञान में 75 अभ्यर्थी काउंसेलिंग के लिए पहुंचे. वहीं उच्चतर माध्यमिक में राजनीतिक विज्ञान में 22, हिंदी में 11, इतिहास में 59, गृह विज्ञान में 10, अर्थ शास्त्र में 18, मनोविज्ञान में एक, जंतु विज्ञान से सात, गणित में दो, सामाजिक शास्त्र में दो, भूगोल में चार अभ्यर्थी काउंसेलिंग में पहुंचे. डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल ने बताया कि काउंसेलिंग प्रक्रिया 27 तक जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन