यातायात के सभी साधनों में ट्रेन टॉप पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 12:29 AM
दिसंबर 2018 के मुकाबले यात्रियों की संख्या में 2.45 % का इजाफा बेटिकट यात्री व अनबुक लगेज की संख्या में कमी, जुर्माना में बढ़ोतरी समस्तीपुर : सड़कों के सुधरते हालात के बीच भी आज भी ट्रेन यात्रियों के परिवहन के साधनों में टॉप पर बनी हुयी है. समस्तीपुर रेल मंडल में दिसंबर-19 तिमाही तक 381.04 […]
दिसंबर 2018 के मुकाबले यात्रियों की संख्या में 2.45 % का इजाफा
बेटिकट यात्री व अनबुक लगेज की संख्या में कमी, जुर्माना में बढ़ोतरी
समस्तीपुर : सड़कों के सुधरते हालात के बीच भी आज भी ट्रेन यात्रियों के परिवहन के साधनों में टॉप पर बनी हुयी है. समस्तीपुर रेल मंडल में दिसंबर-19 तिमाही तक 381.04 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जो कि दिसंबर-18 तक की तिमाही में सफर किये गये यात्रियों की संख्या से 2.45 फीसदी अधिक है.
इस दौरान दिसंबर-18 तिमाही अंत तक करीब 371.90 लाख यात्रियों ने सफर किया था. वाणिज्य विभाग की माने, तो इन यात्रियों से रेल मंडल के यात्री से कमाई में भी 3.8 फीसदी बढोतरी दर्ज की गयी है. दिसंबर-19 की अवधि तक रेल मंडल की यात्रियों से 440.89 करोड़ की कमाई हुयी है. जबकि दिसंबर-18 तक इस दौरान यात्रियों से 424.72 करोड़ रुपये की कमाई की गयी थी.
गुड्स से कमाई में मारी लंबी छलांग: रेल मंडल के बही खातों को देखें तो सबसे अधिक कमायी गुड्स से रेल मंडल में की गयी है. इसमें विगत साल की तुलना में 19.14 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है.
गुड्स से साल 2019 में 118.51 करोड़ की कमायी की गयी है जबकि दिसंबर 2018 में यह कमाई 99.47 करोड़ थी. इसी तरह पार्सल व टिकट बिक्री जैसे अन्य कोचिंग आय में 9.67 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है. दिसंबर 2019 में यह कमाई 25.57 करोड़ थी जबकि दिसंबर 2018 की तिमाही के अंत में यह आय 23.58 करोड़ रुपये रही थी.
नये कैटरिंग स्टॉल ने भी दी मजबूती: समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में खुले नये कैटरिंग यूनिटों ने भी रेलवे के कमाई को मजबूती प्रदान किया है. संड्री से कमाई के मामले में 253 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है. दिसंबर 2018 तक इस मद से 2.85 करोड़ की कमाई हुयी थी जो कि इसी अवधि में दिसंबर 2019 तक बढकर 10.08 करोड़ पर पहुंच गयी. वहीं, रेल मंडल के कुल कमाई में 8.07 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है.
दिसंबर 2018 के तीसरी तिमाही तक 550.62 करोड़ रुपये कुल कमाई की गयी थी जो कि दिसंबर 2019 तिमाही अंत तक बढकर 595.03 करोड़ रुपये रही. टिकट चेकिंग में देखें तो बगैर टिकट व बगैर बुकिंग जैसे मामलों में कमी आयी है. दिसंबर 2018 तिमाही अंत तक ऐसे 598434 मामले पकड़े गये थे. जिनसे 17.62 करोड़ की कमाई हुयी. वहीं दिसंबर 2019 तिमाही अंत तक ऐसे 567462 मामले पकड़े गये जिनसे 20.95 करोड़ के लगभग कमाई हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










