पेंशन परिवाद निस्तारण को 28 फरवरी तक पंजीकरण
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से पेंशन अदालत के पंजीकरण को लेकर 28 फरवरी अंतिम तिथि तय की गयी है. इस दौरान पंजीकृत परिवादों का निबटारा अगामी 18 मार्च को रेल मंडल की ओर से आयोजित होने वाले पेंशन अदालत में किया जायेगा. इस बावत जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से पेंशन अदालत के पंजीकरण को लेकर 28 फरवरी अंतिम तिथि तय की गयी है. इस दौरान पंजीकृत परिवादों का निबटारा अगामी 18 मार्च को रेल मंडल की ओर से आयोजित होने वाले पेंशन अदालत में किया जायेगा.
आपके शहर में
इस बावत जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें सेवानिवृत कर्मचारियों के उनके समापक भुगतान, पेंशन आदि से संबंधित मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया जायेगा. पेंशन अदालत के समय ही सभी आवेदनों पर अंतिम निर्णय रेल मंडल की ओर से किया जायेगा. जिससे कर्मचारियों को रेल मंडल का दौड़ भाग नहीं करना होगा.
अगर यदि दावा अनुमेय हुआ तो उसके भुगतान के शीर्ष पर की गई कार्यवाही से भी पेंशनर को अदालत में ही कर्मचारी को अवगत करा दिया जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवाद निस्तारण को लेकर रेल मंडल काफी चौकस है. कम समय में पेंशन से संबंधित समस्याऐं दूर हो जाये. इसके लिये रेल मंडल की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए