रिक्वेस्ट के बाद भी जबरदस्ती दी एंटीबायोटिक, हालत बिगड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर चिकित्सक की छोटी सी लापरवाही गुरुवार को एक एचआइवी पॉजिटिव मरीज की जान पर बन आयी. चिकित्सक के द्वारा लिखी दवा खाते ही उसकी तबियत बिगड़ गयी. जिस कारण उसे इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. काफी इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई. 50 […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर चिकित्सक की छोटी सी लापरवाही गुरुवार को एक एचआइवी पॉजिटिव मरीज की जान पर बन आयी. चिकित्सक के द्वारा लिखी दवा खाते ही उसकी तबियत बिगड़ गयी. जिस कारण उसे इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. काफी इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई. 50 वर्षीय यह मरीज सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जाता है. स्थिति सामान्य होने के बाद मरीज ने जो बताया वह चौंकाने वाला है.
मरीज के अनुसार बुधवार को वह सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर डॉक्टर से दिखाने पहुंचा था. डॉक्टर ने उसे दवा लिख दिया. जिसमें उक्त चिकित्सक ने एक दवा बैक्ट्रीम डीएस भी लिखा था. उस दवा से मरीज को एलर्जी की शिकायत थी. पूर्व में भी उस दवा के खाने से मरीज की तबियत खराब हो गयी थी.
इसलिए मरीज ने चिकित्सक से उक्त दवा के बदले में दूसरी दवा लिखने की अपील की. लेकिन मरीज की बात सुनते ही चिकित्सक भड़क गयीं और उन्होंने मरीज से कहा डॉक्टर मैं हूं या तुम. मरीज के अनुसार डॉक्टर के गुस्सा जाने पर वह चुप हो गया. गुरुवार की सुबह उसने दवा खायी. दवा खाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत खराब होने लगी. इसके बाद आनन फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे.
उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां काफी इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक डॉ़ मेराज ने बताया कि दवा के रिएक्शन के कारण मरीज की तबियत खराब हो गयी थी. लेकिन अब स्थिति सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










