चालक व युवक की सूझबूझ ने गाय को कटने से बचाया

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित भोला टाकिज गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह ट्रैक पर अचानक से एक गाय आ गयी और समस्तीपुर जंक्शन से रवाना हुई 03035 हावड़ा छपरा वीकली एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार रोक दी. हालांकि चालक हार्न बजा उसे हटाने का प्रयास जरूर किया लेकिन सफल नहीं हुए. फिर उक्त ट्रेन के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित भोला टाकिज गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह ट्रैक पर अचानक से एक गाय आ गयी और समस्तीपुर जंक्शन से रवाना हुई 03035 हावड़ा छपरा वीकली एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार रोक दी. हालांकि चालक हार्न बजा उसे हटाने का प्रयास जरूर किया लेकिन सफल नहीं हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिर उक्त ट्रेन के चालक ने धीरे-धीरे जब ट्रेन को आगे बढ़ाया तो यह देख अचानक से एक युवक ट्रैक पर खड़ा होकर ट्रेन रोकने का इशारा करने लगा. जब ट्रेन रुकी, तो युवक ने गाय के पैर को ट्रैक से खींच कर हटाया तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर आगे बढ़ी. प्रत्यक्षदर्शी मुकेश राय के अनुसार सुबह करीब 9:20 बजे भोला टाकिज गुमटी बंद होते ही ट्रैक पर गाय आ गयी और ट्रैक पर ही खड़ी हो गई. बाद में युवक ने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया कि गाय का पैर जख्मी था और पत्थर पर वह चल नहीं पा रही थी.

इस दौरान भोला टाकिज गुमटी करीब दस मिनट तक बंद रही. हालांकि, इस संबंध में चालक पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ट्रेन रफ्तार में रहती तो घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. ट्रैक पर गाय का आ जाना सामान्य समस्या है और इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन