रक्षाबंधन से ठीक पहले बहन का कत्ल, मोरवा में खुशियों का माहौल मातम में बदला

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन से ठीक पहले बहन का कत्ल, मोरवा में खुशियों का माहौल मातम में बदला

समस्तीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां रक्षाबंधन से ठीक पहले एक महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध ने त्योहार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही गांव में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले अंजुला नामक महिला की उसके पति सूरज सहनी ने छठी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस जघन्य हत्याकांड के कारण इस बार रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार उसके दो भाइयों के लिए खुशियों की जगह जिंदगीभर का मातम लेकर आया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Samastipur Crime News: छठी के मौके पर भाइयों को बुलाया था घर

परिजनों के अनुसार, अंजुला ने अपने नवजात की छठी के पावन अवसर पर अपने दोनों भाइयों को बहुत प्यार से घर बुलाया था. भाइयों को पूरी उम्मीद थी कि वे छठी के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर बहन के हाथों कलाई पर राखी बंधवाएंगे और फिर अपने घर लौटेंगे. रक्षाबंधन के बाद वापस जाने की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन त्यौहार से ठीक पहले अंजुला की हत्या की खबर ने परिवार की हंसती-खेलती दुनिया उजाड़ दी.

हर साल प्यार से राखी बांधती थी बहन

बहन की असमय मौत के बाद दोनों भाई गहरे सदमे में हैं. रक्षाबंधन के दिन जब चारों तरफ खुशियों का माहौल था, तब दोनों भाइयों की आंखें नम थीं और बहन की यादें उनके सामने तैर रही थीं. भाइयों ने भावुक होकर बताया कि हर साल अंजुला बड़े ही चाव और प्यार से उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती थी. इस बार भी वे उसकी राह तक रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

सूनी कलाई बयां कर रही परिवार का दर्द

अंजुला की निर्मम हत्या के बाद से ही पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. जिस घर में हंसी-खुशी और त्यौहार की चहल-पहल होनी चाहिए थी, वहां सन्नाटा और चीख-पुकार मची हुई है. दोनों भाइयों की कलाई पर इस बार राखी तो नहीं सज सकी, लेकिन बहन का प्यार और उसकी यादें हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन