गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की मौत, समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने उतारा शव
गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की मौत (AI PHOTO)
जयनगर से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही रेलवे पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारा और परिजनों को सूचना दी.
Garib Rath Express Passenger Death: जयनगर से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया. ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे पुलिस ने शव को कोच से नीचे उतारा और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई.
आपके शहर में
Samastipur Railway Station: दरभंगा से आनंद विहार के लिए सवार हुई थी महिला
मृतका की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत फरका गांव निवासी रेखा देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, वह दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या जी-15 (G-15) में सवार हुई थी. वह ट्रेन में अकेले ही सफर कर रही थी.
GRP Samastipur Action: चलती ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, समस्तीपुर में उतारा गया शव
दरभंगा से ट्रेन के खुलने के कुछ ही देर बाद रेखा देवी की अचानक तबीयत खराब होने लगी. साथी यात्रियों की मदद से इसकी सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन और टीटीई को दी गई. हालांकि, जब तक ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पहुंचती, तब तक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
आरपीएफ और जीआरपी ने परिजनों को दी सूचना
समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा और कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए