कमजोर पड़ा मानसून वर्षा की संभावना नहीं

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : मानसून कमजोर पड़ गया है. इसके कारण बारिश की संभावना क्षीण हो गयी है. वैसे अगले दो-तीन दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. यह आकलन है डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार का बताना है कि अगले तीन दिनों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मानसून कमजोर पड़ गया है. इसके कारण बारिश की संभावना क्षीण हो गयी है. वैसे अगले दो-तीन दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. यह आकलन है डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार का बताना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. इस दौरान उत्तर बिहार के मैदानी भागों के जिलों में आमतौर पर मौसम शुष्क रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि इस अवधि में मैदानी जिलों के 1-2 स्थानों व तराई के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. औसतन 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पुरवा हवा चलने का अनुमान है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने अगात मूली की बोआई करने का सुझाव दिया है. पत्ता गोभी की अगात किस्मों व टमाटर की बोआई नर्सरी में करें.

सितम्बर अरहर की बोआई के लिए उंची जमीन का चयन करने का सुझाव दिया है. फूलगोभी की अगात किस्मों की रोपाई समाप्त संपन्न करने की बात कही गयी है. धान फसल की तना छेदक कीट से निगरानी करने का सुझाव दिया है. लत्तीदार सब्जियों वाली फसलों में फल मक्खी कीट की निगरानी करें. हल्दी, ओल, मिर्च, खरीफ प्याज एवं पूर्व में बोई गयी फूलगोभी में निकाई-गुड़ाई के लिए मौसम अनुकूल करार दिया है.
बताते चलें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस उपर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन