मोहनपुर में छात्र की हत्या, गुस्साये लोगों ने पुलिस पर की रोड़ेबाजी, तोड़फोड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने 10वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी़ मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी महेश राय के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन राय उर्फ मिंटू के रूप में की गयी है़ छात्र का शव गांव के समीप ही भमरूपुर कब्रिस्तान में […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने 10वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी़ मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी महेश राय के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन राय उर्फ मिंटू के रूप में की गयी है़ छात्र का शव गांव के समीप ही भमरूपुर कब्रिस्तान में मिला है.
मिंटू के परिजनों से वहीं के एक परिवार से पूर्व से विवाद चल रहा है. इस कारण मिंटू के परिजनों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की. छात्र का शव िमलने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा़ काफी संख्या में लोग आरोपित के घर पर टूट पड़े. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी.
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया और पुलिस की गाड़ी का शीश तोड़ दिया. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपित पक्ष ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग भी की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आरोपित के घर के समीप से पीड़ित पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया.
इससे आक्रोशित लोग मोहनपुर के समीप समस्तीपुर-पटना पथ को जाम कर दिया़ सड़क पर आगजनी कर युवकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया़ इसी बीच एक बार फिर से युवकों का हुजूम आरोपित के घर पर हमला कर दिया. मुफस्सिल पुलिस की एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. सड़क किनारे एवं घरों के दरवाजे पर रखी खर-पतवार में आग लगा दी़ कई घरों में तोड़फोड़ की गयी. आरोपित के घर के समीप खड़ी एक बाइक में तोड़फोड़ की.
मामला बिगड़ता हुआ देखकर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी. इससे भी भीड़ काबू में नहीं आया, तो फायरिंग की. इसके बाद भीड़ सड़क पर वापस लौट आयी. इस बीच घटनास्थल पर डीएम दिवेश सेहरा एवं एसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गयी़ इसके बाद भीड़ में शामिल लोग गांव से निकल कर समस्तीपुर-पटना मुख्यपथ पर पहुंच गये़ इसके बाद भीड़ ने एक बार फिर पीड़ित पक्ष के घर के समीप सड़क जाम कर दिया.
पुलिस ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया़ इसमें रंजीत कुमार नाम का एक सिपाही, एक मीडियाकर्मी एवं मधु देवी नाम की स्थानीय महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गयी. जख्मी सिपाही एवं महिला को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.
इसके अलावा मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य एवं एएसआई परशुराम सिंह के भी चोटिल होने की बात कही जा रही है. भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे़ इसके बाद उपद्रवी पेट्रोल बम फोड़ते हुए भाग खड़े हुए. समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. घटनास्थल पर डीएम व एसपी सहित कई वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










