ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय के सीमावर्ती साठाजगत रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह अप मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई़ घटना के बाद आनन फानन में लोग मृतक के शव को उठा कर अपने साथ ले गये़ मृतक स्थानीय गांव साठा गांव के दुर्गा स्थान के समीप के रहने […]
दलसिंहसराय : दलसिंहसराय के सीमावर्ती साठाजगत रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह अप मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई़ घटना के बाद आनन फानन में लोग मृतक के शव को उठा कर अपने साथ ले गये़ मृतक स्थानीय गांव साठा गांव के दुर्गा स्थान के समीप के रहने वाले शांति शर्मा का पुत्र रामदेव शर्मा 50 वर्ष बताया जाता है.
लोगों की माने तो मृतक अपने गेंहू के खेत को सुबह देख कर वापस अपने घर जा रहा था़ इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से बचते हुये वह जैसे ही आगे बढ़ा तभी अप लाइन पर आ रही 5027 अप मौर्य एक्सप्रेस टे्रन को वह नहीं देख सका और ट्रेन की चपेट में आने से कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




