ट्रक ने तीन को रौंदा, पुलिस जीप को फूंका

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग शिवाजीनगर (समस्तीपुर) : ओपी के नरसिम्हा चौक के समीप मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. इस घटना में बम पूजा करने रन्ना जा रहे खरसाम के राम नारायण मंडल के पुत्र हरिनंदन कुमार (22) व गंगाराही गांव के शिवनारायण […]

विज्ञापन

लोगों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

आपके शहर में

विज्ञापन
शिवाजीनगर (समस्तीपुर) : ओपी के नरसिम्हा चौक के समीप मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. इस घटना में बम पूजा करने रन्ना जा रहे खरसाम के राम नारायण मंडल के पुत्र हरिनंदन कुमार (22) व गंगाराही गांव के शिवनारायण मंडल की पुत्री निशा कुमारी (13) व नीतू कुमारी (11) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने सड़क जाम कर दिया.
जाम छुड़ाने पहुंची ओपी पुलिस को खदेड़ते हुए भीड़ थाने पहुंच कर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भीड़ का गुस्सा और भड़क उठा.
लोगों ने शिवाजीनगर ओपी व हथौड़ी थाने की खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी. इसके बाद उपद्रवियों ने पीएचसी पर हमला बोल दिया़ पीएचसी के चिकित्सक डॉ़ टीपी चौधरी और मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट की़ मारपीट में डॉक्टर बेहोश हो गये. इसके बाद लोगों ने पीएचसी में जम कर तोड़फोड़ किया. इस बीच सूचना पर पहुंचे डीएम चंद्रशेखर सिंह एवं एसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठियां भांजीं.
बाद में शिवाजीनगर, हथौड़ी, रोसड़ा, खानपुर, वारिसनगर थाने एवं पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने घटनास्थल के आसपास के घरों में छिपे करीब दो दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया़ घटना के बाद शिवाजीनगर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना के संबंध में बताया गया है कि खरसाम के हरिनंदन कुमार बाइक से बम पूजा के लिए मंगलवार की सुबह एक बच्चा व दो बच्चियों के साथ बम पूजा करने के लिए रन्ना गांव जा रहे थे.
इसी बीच घटनास्थल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. जिससे दोनों बच्चियों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे हरिनंदन ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. गंगाराही गांव निवासी गंगा राय के ढाई वर्षीय पुत्र बाबू नारायण को सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जम कर विरोध जताना शुरू कर दिया. भीड़ ने घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में तोड़फोड़ की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन