समस्तीपुर : सेंट्रल बैंक के मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोसड़ा (समस्तीपुर) : सीबीआइ की टीम ने छापेमारी कर रजिस्ट्री ऑफिस के पास सेंट्रल बैंक रोसड़ा के शाखा प्रबंधक लखनऊ निवासी जितेंद्र नाथ को 20 हजार रुपये ग्राहक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. पूछताछ के बाद शाखा प्रबंधक को उनके किराये के मकान शारदा नगर में भी छापेमारी की गयी. शाखा प्रबंधक को […]

विज्ञापन
रोसड़ा (समस���तीपुर) : सीबीआइ की टीम ने छापेमारी कर रजिस्ट्री ऑफिस के पास सेंट्रल बैंक रोसड़ा के शाखा प्रबंधक लखनऊ निवासी जितेंद्र नाथ को 20 हजार रुपये ग्राहक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.
पूछताछ के बाद शाखा प्रबंधक को उनके किराये के मकान शारदा नगर में भी छापेमारी की गयी. शाखा प्रबंधक को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पांच लाख ऋण देने के नाम पर उसमें मिलने वाली सब्सिडी का 50% घूस की राशि मांगने एवं तत्काल 20 हजार रुपये ग्राहक से लेते रंगे हाथ दबोचा गया है. इस संबंध में पीड़ित बैंक का ग्राहक शहर के डगवर टोली वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार ठाकुर ने शनिवार को पटना स्थित सीबीआइ कार्यालय में आवेदन दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन