यात्रियों के साथ सुपरफास्ट ट्रेनों में चलेगी मेडिकल टीम

Updated at : 15 Aug 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों के साथ सुपरफास्ट ट्रेनों में चलेगी मेडिकल टीम

समस्तीपुर : ट्रेन में बीमार पड़ने पर यात्रियों को अब किसी प्लेटफाॅर्म के आने का इंतजार नहीं करना होगा. उन्हें तत्काल ट्रेन में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी. इसको लेकर रेलवे ने अब चलती ट्रेनों में यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है. सबसे पहले मंडल से गुजरने वाली सुपर फास्ट […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ट्रेन में बीमार पड़ने पर यात्रियों को अब किसी प्लेटफाॅर्म के आने का इंतजार नहीं करना होगा. उन्हें तत्काल ट्रेन में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी. इसको लेकर रेलवे ने अब चलती ट्रेनों में यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है. सबसे पहले मंडल से गुजरने वाली सुपर फास्ट ट्रेनों में यह सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी.

सफर के दौरान अचानक किसी यात्री के बीमार होने की सूचना पर चिकित्सक संबंधित ट्रेन, कोच या इएमआर में मौजूद रहेंगे. जबकि स्टेशन पर यह सुविधा 24 घंटे मुहैया करायी जायेगी. ट्रेनों में इसके लिए नये मेडिकल बॉक्स भी दिये जायेंगे. रेलवे से जुड़े लोगों का कहना है कि ट्रेन में सफर कर रहे डॉक्टरों की मदद लेने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्टेशन में भी आपात देखभाल की सुविधा भी दी जायेगी.
फर्स्ट एड बॉक्स में 58 तरह की जीवन रक्षक दवाइयां भी दी जायेगी. ट्रेन में पैसेंजर के बीमार पड़ने की जानकारी पर ट्रेन कैप्टन यात्रियों को डॉक्टर का लोकेशन उपलब्ध करायेंगे. इसके अलावा टीटी, गार्ड व स्टेशन मास्टर को भी इसको लेकर ट्रेंड किया जायेगा. सूत्रों की मानें तो इसके लिये एक एक करके सभी गाड़ियों में इमरजेंसी बटन भी लगाये जायेंगे. मॉनीटरिंग के लिये अलग से कर्मचारियों की तैनाती होगी.
अगले महीने से मिल सकेगी यात्रियों को ट्रेन में चिकित्सा सेवा
ट्रेन कैप्टन बतायेंगे यात्रियों को डॉक्टर का लोकेशन
छूटे सेवानिवृत कर्मचारियों से मंडल ने मांगी जानकारी
रेलवे में सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिये सेवानिवृत कर्मचारियों के बीच कवायद शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी में मंडल ने छूटे हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को इस बाबत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. इसमें सेवानिवृत कर्मचारियों से सर्विस बुक व बैंक के खाता संख्या की विवरणी उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिसके बाद ऐसे कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन