Samastipur News:रेल : 436 लाख यात्रियों के परिवहन से 1089 करोड़ राजस्व : डीआरएम

Updated at : 27 Jan 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:रेल : 436 लाख यात्रियों के परिवहन से 1089 करोड़ राजस्व : डीआरएम

समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्री व माल यातायात दोनों में निरंतर वृद्धि दर्ज कर रहा है. वित्तीय वर्ष में अब तक मंडल ने 436 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर :

समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्री व माल यातायात दोनों में निरंतर वृद्धि दर्ज कर रहा है. वित्तीय वर्ष में अब तक मंडल ने 436 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया. इस अवधि में यात्री आय 886 करोड़ रुपए, माल यातायात आय 140 करोड़ रुपए, अन्य कोचिंग आय 23 करोड़, संड्री आय 14 करोड़ रही. इस प्रकार कुल आय 1089 करोड़ रही. यह पिछले वर्ष की समान अवधि की 927 करोड़ आय की तुलना में 162 करोड़ अधिक व 17.46 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है. माल यातायात के क्षेत्र में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कुल 770 रैक लोड किये गये. जिनमें से मक्के के लदान के 118 रैक प्रमुख योगदानकर्ता रहे. यह बातें मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने झंडोत्तोलन के बाद संबोधित करते हुए कही. मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

– 1777 ट्रैक किलो मीटर विद्युतीकरण

रेल सुरक्षा बल व एनसीसी कैडेट्स के परेड की सलामी ली. डीआरएम ने कहा कि आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ व आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है. पिछले एक वर्ष में दरभंगा-सीतामढ़ी, सीतामढ़ी-रक्सौल, रक्सौल-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, सहरसा-पूर्णिया, जयनगर-जोगबनी, चकिया-जीवधारा, जीवधारा- बापूधाम मोतिहारी आदि रेलखंडों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम रेलखंड के समस्तीपुर मंडल में विलय के साथ अब मंडल के अंतर्गत कुल 220 स्टेशन कार्यरत हैं. खगड़ियाङअलौली व सुपौल–पिपराहन के बीच कुल 40 किलोमीटर नई रेललाइन का निर्माण किया गया. कपरपूरा से पिपराहां के बीच लगभग 10 किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण पूरा किया गया. मंडल में 11 समपार फाटकों को समाप्त कर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाये गये. इस अवधि में 148 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया. जिससे समस्तीपुर मंडल में कुल विद्युतीकृत मार्ग 1777 ट्रैक किलोमीटर तक पहुंच गया. इसे अलावा डीएआरएम ने मंडल की अन्य उपलब्धियों को भी रखा.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन