मकुना गांव में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को जब्त कर लिया एवं पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेजा. महिला की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोग बिजली करेंट लगने की बात बता रहे हैं.

विज्ञापन

सत्तरकटैया बिहरा थाना क्षेत्र के मकुना गांव में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार लालो कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रीना देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत की सूचना बिहरा पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को जब्त कर लिया एवं पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेजा. महिला की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोग बिजली करेंट लगने की बात बता रहे हैं. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सत्यर्थी ने बताया की मृतक महिला का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

अवैध मिट्टी कटाकर ले जा रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त

सत्तरकटैया माईनिंग विभाग व बिहरा पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई कर सत्तरकटैया के पास से अवैध ढंग से मिट्टी काटकर ले जा रहे दो ट्रेक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यर्थी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने भेजा घर

सत्तरकटैया बिहरा थाना क्षेत्र के मझौल गांव के पास से पुलिस ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बरामद कर घर भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यर्थी ने बताया की महिला मानसी की रहने वाली है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन