पानी में गिरा मिला अज्ञात ई रिक्शा

पानी में गिरा मिला अज्ञात ई रिक्शा
पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी में सोमवार की सुबह पानी में गिरा एक अज्ञात ई रिक्शा मिलने से आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार पतरघट मुख्य सड़क मार्ग स्थित कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी पुल से लगभग 200 मीटर उत्तर सुनसान जगह स्थित नदी किनारे पानी में गिरा एक अज्ञात ई रिक्शा पर नदी से बालू निकाल रहे मजदूरों का अचानक नजर पड़ी तो इसकी जानकारी पतरघट पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पतरघट पुलिस सहित 112 की टीम ने पहुंचकर बालू निकाल रहे मजदूरों सहित स्थानीय गोताखोर के सहयोग से पानी में डूबे ई रिक्शा को किनारे लगाया. ई रिक्शा में बैट्री नहीं था. पुलिस द्वारा अगल-बगल पानी में गोताखोर से डुबकी लगवाया गया. लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला. नदी किनारे लगभग 15 फीट नीचे पानी में गिरा ई रिक्शा बीआर 19 ईआर 4367 को ट्रेक्टर के सहारे नदी से निकालकर पुलिस द्वारा थाना पर लाया गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि ई रिक्शा प्रथम दृष्टया चोरी का लग रहा है. बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं पर अपने स्तर से सत्यापित कर रही है. सुनसान जगह पर नदी किनारे पानी में गिरा ई रिक्शा की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की काफी भीड़ लगी रही. लोगों के बीच किसी अनहोनी की संभावनाओं की चर्चा होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










