हत्या के प्रयास मामले में मुख्य दो अपराधियों को सात घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Jul 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के प्रयास मामले में मुख्य दो अपराधियों को सात घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बिहरा थाना द्वारा हत्या के प्रयास मामले में मुख्य दो अपराधियों को प्राथमिकी दर्ज होने के सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

जमीन विवाद में कुदाल से प्रहार कर की थी युवक की जान लेने की कोशिश

सहरसा. जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बिहरा थाना द्वारा हत्या के प्रयास मामले में मुख्य दो अपराधियों को प्राथमिकी दर्ज होने के सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरफ्तारी को लेकर रविवार को सदर थाना में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को थानाध्यक्ष बिहरा को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच खेत में मारपीट की जा रही थी. प्राप्त वीडियो का सत्यापन कराया गया तो घटना थाना क्षेत्र के ग्राम बारा वार्ड तीन की पायी गयी. जहां जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति गिरधारी यादव पिता स्व लक्ष्मी यादव, साकिम बारा वार्ड तीन को उसके सहोदर भाई राम प्रवेश यादव एवं भतीजा रविन्द्र यादव द्वारा कुदाल के पसाठ से मारकर जख्मी एवं मुर्छित कर दिया गया था. घायल व्यक्ति को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी की पत्नी ने शनिवार को बिहरा थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर बिहरा थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. बिहरा थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते इस घटना के दोनों मुख्य आरोपी राम प्रवेश यादव एवं रविंद्र यादव को प्राथमिकी दर्ज होने के सात घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, पुअनि घनंजय कुमार सिंह, पुअनि स्वीटी कुमारी, बिहरा सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन