फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान का तृतीय चरण जारी, पदाधिकारी लगातार ले रहे जायजा

Updated:
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान का तृतीय चरण जारी,

विज्ञापन

सलखुआ . कृषि, राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान का तृतीय चरण प्रखंड क्षेत्र में दो फरवरी से छह फरवरी तक संचालित किया जा रहा है. अभियान को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. उन्होंने बताया कि अभियान अवधि के दौरान सभी कर्मी अपने-अपने पंचायतों में रहकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे. इस दौरान किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान सहित अन्य सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. यह प्रणाली ना केवल पारदर्शिता बढाती है. बल्कि गलत एवं डुप्लिकेट लाभ को भी रोकती है. जिससे पात्र किसानों को समय पर सही सहायता मिलती है. इधर, बीडीओ ने पूरे प्रखंड का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सरकारी निर्देशानुसार छह फरवरी तक चलेगा. शुक्रवार को सलखुआ प्रखंड में तेज गति से किसान रजिस्ट्रेशन कार्य किया गया. इस अवसर पर कृषि भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिजीत कुमार, किसान सलाहकार वकील कुमार, राजस्व अमीन सुमन सौरभ कुमार, कंप्यूटर शिक्षक सुनील कुमार सहित किसान रति लाल यादव, रणवीर यादव, राम पुकार सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, संतोष यादव, सीता देवी, भुनेश्वर यादव, जग यादव, शांति देवी एवं सावित्री देवी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन