तीन नवंबर को पटेल मैदान में हाेगी प्रधानमंत्री की सभा

Updated:
विज्ञापन
तीन नवंबर को पटेल मैदान में हाेगी प्रधानमंत्री की सभा

सरगर्मी तेज होती जा रही है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा सहरसा प्रथम चरण में जिले में छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हुआ है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पटेल मैदान में आयोजित होना है. इसको लेकर अभी से ही सरगर्मी तेज होती जा रही है. जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु हवाई अड्डा से लेकर पटेल मैदान तक की तैयारी में पूरी तरह जुट गये हैं. पूरा प्रशासनिक महकमा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अभी से ही पूरी सतर्कता बरत रहा है. सभी तरह के सुरक्षात्मक तैयारी चल रही है. हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान को लेकर समय निर्धारित नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन