जनता का स्वार्थ ही है पार्टी का स्वार्थ : ललन यादव

Updated:
विज्ञापन
जनता का स्वार्थ ही है पार्टी का स्वार्थ : ललन यादव

भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस बुधवार को पुरे जिले के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया.

विज्ञापन

भाकपा माले का जिले के कई भागों में मनाया गया 58वां स्थापना दिवस

सहरसा. भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस बुधवार को पुरे जिले के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया. साथ ही पार्टी को हर संभव तरीके से विस्तार करने एवं मजबूत करने का संकल्प लिया. इस कड़ी में नगर निगम वार्ड एक नंदलाली में पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि जनता का स्वार्थ ही पार्टी का स्वार्थ है. भाकपा माले नक्सलबाड़ी के किसान विद्रोह की ज्वाला से उपजी पार्टी है. जो जनता के हर ज्वलंत मुद्दों को लेकर सड़क से सदन पर आवाज को बुलंद करते आगे बढ़ रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते उन्होंने कहा कि हर संभव भाकपा माले का विस्तार कर मजबूत करें. जिससे उन तमाम शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके एवं महान जनता की सेवा की जा सके.

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपाई बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा माले जोरदार प्रतिरोध खड़ा करेगी. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा 2023 में पास महिला आरक्षण तुरंत लागू करने, जातीय जनगणना शीघ्र पूरी कर प्रकाशित करने, निष्पक्ष परिसीमन के लिए राष्ट्रीय सहमति विकसित करने की मांग की. मौके पर खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम, आरवाइए राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, वकील कुमार यादव, सागर कुमार शर्मा, जीवेन्द्र राम, भागेश्वर राम, माले नेत्री रंजना देवी, भूलिया देवी, बबलू राम, संजीत कुमार, पप्पू राम, शंभु राम, मीना देवी, आशा देवी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन