अप्रैल महीने की गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :24 Apr 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल महीने की गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

अप्रैल महीना के शुरुआत से ही जिले में गर्मी अपने परवान पर आ गयी है. दिन का तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. वहीं लोगों को घरों से निकलना दुखदाई बन गया है.

विज्ञापन

तेज गर्मी से मौसमी फल के वृक्षों पर पड़ रहा असर

अगले दो दिनों में पारा 40 तक पहुंचने की संभावना

सहरसा. अप्रैल महीना के शुरुआत से ही जिले में गर्मी अपने परवान पर आ गयी है. दिन का तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. वहीं लोगों को घरों से निकलना दुखदाई बन गया है. मौसम के मिजाज को देखते लोग गर्मी से भयभीत हो रहे हैं. घरों से निकलने वाले लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं. गर्मी से बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं. खासकर बच्चे एवं बूढ़े अधिक बीमार हो रहे हैं. तापमान में जैसे-जैसे वृद्धि हो रही है. पेय पदार्थों की बिक्री भी काफी तेज हो गयी है. विभिन्न चौक-चौराहे पर शीतल पेय पदार्थों के ठेले लग गये हैं. लोग विभिन्न पेय पदार्थों व नींबू पानी के अलावा, बेल, गन्ना, तरबूज, खीरा, मौसमी, अनार जैसे फलों एवं अन्य ठंडी वस्तुओं का सेवन करते आसानी से देखे जा रहे हैं. इस बार मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था. मार्च समाप्त होने तक तापमान 36 डिग्री के पास पहुंच गया था. अप्रैल के शुरू में ही गर्मी 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जबकि आगे पूरी गर्मी बची है. साथ ही सड़कों पर लू चलने जैसी स्थिति बन गयी है. इस भीषण गर्मी में मनुष्य की कौन कहे, पशु पक्षी भी दोपहर में नजर नहीं आ रहे हैं. गर्मी से मौसमी फलों आम, लीची, कटहल की उपज पर भी अब असर पड़ने लगा है. पेड़ों में लदे आम के टिकोले गिर रहे हैं. लीची व कटहल की भी यही स्थिति है. फलों में वृद्धि रुक गयी है. पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने में गर्मी में इजाफा हो रहा है, जबकि अप्रैल महीने में वर्षा भी नदारद है. साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना नहीं जतायी है.

अगले दो दिन तापमान में रहेगी वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जानकारी देते हुए अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम विभाग के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत के बीच एवं अपराह्न सापेक्षिक आर्द्रता 20 प्रतिशत रहने का अनुमान है. सतही हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा से 35 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतर पश्चिमी से उत्तरी पश्चिमी दिशा में चलने की उम्मीद है. इस दौरान मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. उन्होंने कहा कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी की संभावना है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन