होली में गांव गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी

Updated:
विज्ञापन

होली में गांव गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी

विज्ञापन

पांच भर सोना, पच्चीस भर चांदी का जेवर और करीब 25 हजार रुपये नकद की कर ली चोरी सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के पोलिटेक्निक स्थित आदर्श नगर वार्ड संख्या 20 में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. होली पर्व में पूरा परिवार गांव गया हुआ था. जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित सौरबाजार सुहथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि होली पर्व मनाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव सुहथ चले गये थे. घर बंद और सुनसान था. पर्व समाप्त होने के बाद जब परिवार के साथ वापस सहरसा स्थित अपने घर लौटे तो घर का मुख्य ग्रिल टूटा हुआ था. घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि चोरों ने मुख्य ग्रिल की कुंडी काटकर घर में रखे गोदरेज और आलमारी को तोड़ दिया व उसमें रखा कीमती सामान की चोरी कर ली. चोरों ने करीब पांच भर सोना, पच्चीस भर चांदी का जेवर और करीब 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. चोरी करीब दस लाख की हुई है. चोरों ने घर के अंदर काफी देर तक इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के कई दरवाजों को भी तोड़ दिया और कमरे में रखे सामान की तलाशी ली. चोरों को इस बात की जानकारी थी कि घर में कोई मौजूद नहीं है. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर रही है. पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन