जिला आपदा पदाधिकारी ने कटाव स्थल का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
जिला आपदा पदाधिकारी ने कटाव स्थल का लिया जायजा

जिला आपदा पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ कोसी के अंदर बसे गांव का जायजा लिया.

विज्ञापन

महिषी. कोसी में जलस्तर में आयी गिरावट से आयी कटाव की स्थिति का जायजा लेने जिला आपदा पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ कोसी के अंदर बसे गांव का जायजा लिया. सीमावर्ती क्षेत्र के घोघसम पहुंच वार्ड नंबर चार व पांच में क्षतिग्रस्त हुए घरों का अवलोकन करते जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल कटाव रोधी कार्य कराने की बात कही. वापसी क्रम में राजनपुर पंचायत के विशनपुर व सिरवार वीरवार पंचायत के सिरवार गांव का भी जायजा लिया. श्री चौधरी ने बताया कि नदी का जलस्तर कम है व स्थिति नियंत्रण में है. मौके पर सीओ अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन