मेला देखने आये व्यक्ति की बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन

मेला देखने आये व्यक्ति की बाइक चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के एमएचएम कॉलेज परिसर में आयोजित चेहल्लुम मेला देखने आये एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी मो दिलशाद शनिवार की रात अपने बहनोई मो नासिर उद्दीन की बजाज डिस्कबर बाइक से मेला देखने आया था. जहां कॉलेज के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मेला देखने चला गया. वापस लौटने पर बाइक नहीं देख काफी खोजबीन की. बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल सका. मालूम हो कि इससे पूर्व भी बीते शुक्रवार की रात मेला ड्यूटी के दौरान शाहपुर पंचायत के सहमौरा गांव निवासी चौकीदार मिथिलेश शर्मा की हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 19 ई 6493 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. लगातार दो दिनों से हो रही बाइक चोरी की घटना से दूर दराज से मेला देखने आने वालों में बाइक की सुरक्षा का डर सताने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन