सुपौल-नई दिल्ली के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, सहरसा समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
सहरसा स्टेशन
सहरसा और सुपौल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 16 कोचों के साथ 6 अगस्त से नई दिल्ली से चलेगी और 8 अगस्त से सुपौल से वापसी करेगी.
Saharsa Railway News: सहरसा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में रेलवे ने गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन सहरसा-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से संचालित होगी.
16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे. इनमें तृतीय वातानुकूलित (एसी-3) श्रेणी के 3 कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8 कोच, साधारण श्रेणी के 4 कोच तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल रहेंगे.
06 अगस्त से नई दिल्ली से होगी शुरुआत
गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 06 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी. निर्धारित मार्ग से चलकर दूसरे दिन 8:53 बजे सोनपुर, 9:05 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी. इसके बाद तीसरे दिन 12:35 बजे बरौनी, 1:03 बजे बेगूसराय, 2:18 बजे खगड़िया, 2:40 बजे मानसी, 3:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 3:45 बजे सहरसा तथा सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.
08 अगस्त से सुपौल से चलेगी वापसी सेवा
वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08 अगस्त से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 7:45 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 9:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगूसराय, 12:20 बजे बरौनी, 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:50 बजे हाजीपुर तथा 3:05 बजे सोनपुर पहुंचते हुए अगले दिन 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Saharsa Railway News: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेन के परिचालन से सहरसा, सुपौल और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. त्योहार और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी इस ट्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन अग्निकांड की जांच तेज, जले कोच से साक्ष्य जुटाने में लगी विशेषज्ञ टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










