प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
सौरबाजार . प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप तस्कर और एक शराबी को सौरबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि थाना क्षेत्र के कढ़ैया निवासी सुभाष यादव के पुत्र किशोर कुमार को 19 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ तस्करी करते गिरफ्तार किया है. साथ ही चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी दिलेश्वर यादव के पुत्र रणवीर कुमार को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया. दोनों पर विधि संवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




