ePaper

कोडिन युक्त सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कोडिन युक्त सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोडिन युक्त सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सौरबाजार. थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में सौरबाजार पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित शराब व कोडिन युक्त सिरप तस्कर को लेकर छापेमारी की गयी. जहां एक तस्कर को 4 बोतल सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर हमारे दिवा गश्ती दल ने चंदौर पश्चिमी पंचायत के हनुमाननगर में सूचना के सत्यापन के दौरान दो कोरेक्स सिरप के तस्कर को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन एक महिला पुलिस से उलझ गयी और एक तस्कर मौका देख भाग निकला. गिरफ्तार तस्कर हनुमान नगर निवासी हरिनंदन यादव का पुत्र विजय कुमार उर्फ दीपक कुमार बताया जा रहा है. जिसे 4 बोतल कोडिन युक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल तस्कर को चिह्नित किया गया है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन