पश्चिम बंगाल का स्मैक सप्लायर सहरसा में गिरफ्तार, 51 ग्राम स्मैक जब्त

Updated at : 14 Oct 2024 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल का स्मैक सप्लायर सहरसा में गिरफ्तार, 51 ग्राम स्मैक जब्त

पश्चिम बंगाल का स्मैक सप्लायर सहरसा में गिरफ्तार, 51 ग्राम स्मैक जब्त

विज्ञापन

स्मैक का सेवन करने वाला एक गिरफ्तार, करीब पांच लाख मूल्य का जब्त स्मैक सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) . बख्तियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक स्मैक सप्लायर को स्मैक बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक स्मैक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया गया. सोमवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बख्तियारपुर थाना के एसआई सुधीर कुमार संध्या गश्ती में थे. इस दौरान रंगीनिया एनएच बायपास के समस्तीपुर चौक के समीप मख़दूम चक जाने वाली सड़क मार्ग में सड़क किनारे दो व्यक्ति मोबाइल की रौशनी में कुछ देख रहा था. गश्ती दल को शक होने पर दोनों व्यक्ति को रोक पूछताछ की गयी तो एक व्यक्ति के पास से एक स्मैक पीने वाला रैपर मिला. शक होने पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो एक व्यक्ति के पास से स्मैक बरामद हुआ. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो स्मैक खरीद-बिक्री करने का मामला सामने आया. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के रहने वाले मो कुर्बान अली के पुत्र मो शहीद आलम स्मैक बेचने का काम करता है. उसने स्मैक लेकर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौंरा निवासी कमलकिशोर यादव के पुत्र सुरजीत कुमार उर्फ सुमित को फोन कर स्मैक देने के लिए समस्तीपुर चौक के समीप बुलाया. इस दौरान दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गया. एसडीपीओ ने बताया कि शहीद आलम बंगाल से स्मैक लेकर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्मैक सप्लाई का काम करता था. उसके पास से करीब 51.31 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल जब्त किया गया. वहीं दूसर व्यक्ति जो भौंरा का रहने वाला है, वह स्मैक खरीदने के लिए पहुंचा था. उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया. दोनों में मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी. एसडीपीओ ने बताया कि जब्त स्मैक का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये मूल्य आंका जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शहीद आलम के मोबाइल कॉल का डिटेल्स खंगाला जा रहा है, यह पता लगाया जा रहा है कि वह सिमरी बख्तियारपुर में कहां-कहां स्मैक की सप्लाई करता था. इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन