ePaper

सदर अस्पताल में लगातार हो रही चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

Updated at : 30 Dec 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लगातार हो रही चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

सदर अस्पताल में लगातार हो रही चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर की गिरफ्तारी चोरी का सामान खरीदने के आरोप में कबाड़ वाला भी गिरफ्तार सहरसा. सदर अस्पताल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी अधीक्षक द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर सदर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चला कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में विगत कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. इसे लेकर प्रभारी अधीक्षक डॉ शिव शंकर मेहता द्वारा सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक कबाड़ वाले के यहां से दो एसी के आउटडोर यूनिट बरामद किया गया है. चोरी के सामान को खरीदने के आरोप में कबाड़ वाले को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसने पूर्व में सदर अस्पताल में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार चोरों की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी किशन कुमार, प्रिंस कुमार, राजन कुमार, करण कुमार, कन्हैया कुमार व कबाड़ी व्यवसायी सचिन कुमार के रूप में हुई है. कबाड़ी व्यवसायी सचिन कुमार सौरबाजार सहुरिया का रहने वाला बताया जा रहा है. जो सुपर बाजार के पास कबाड़ की दुकान करता है. पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है. सदर पुलिस चोरी हुए अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किये जाने का दावा किया है. इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है. वहीं लोगों और मरीजों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि सरकारी संपत्ति की चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा व उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सीसीटीवी से चोर का चला पता प्रभारी अधीक्षक द्वारा दिए गये आवेदन में बताया गया है कि सदर अस्पताल परिसर में स्थित कोविड अस्पताल से 27 दिसंबर एवं 28 दिसंबर की रात करीब 2:32 बजे अस्पताल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां हुईं. सीसीटीवी वीडियो फुटेज में पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कोविड अस्पताल के एक कमरे को अंदर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों द्वारा एसी के आउटडोर यूनिट समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में संलिप्त आरोपियों की पहचान किशन कुमार पिता शंकर मल्लिक, प्रिंस कुमार पिता दीपक मल्लिक, राजन कुमार पिता राजू राउत, करण कुमार, पिता प्रकाश मल्लिक एवं कन्हैया कुमार पिता जोगी मल्लिक के रूप में हुई है. सभी आरोपित पोस्टमार्टम रोड निवासी बताये जाते है. इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात चोरों की भी संलिप्तता बतायी गयी है. पूर्व में भी अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. पूर्व की चोरी की घटना में भी राजन कुमार एवं प्रिंस कुमार की संलिप्तता सामने आयी थी. प्रभारी अधीक्षक ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि अस्पताल में चल रहे चिकित्सीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही है और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही चोरी की घटनाओं को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने से सदर अस्पताल की छवि भी धूमिल हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन