सलखुआ ने काशनगर को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

सलखुआ ने काशनगर को हरा खिताब पर जमाया कब्जा
स्व परमानंद सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न पतरघट. गोलमा पश्चिमी पंचायत स्थित बाबा झुमक दास खेल मैदान गोलमा के प्रांगण में आयोजित स्व परमानंद सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को सलखुआ की टीम ने काशनगर की टीम को पराजित कर विजेता ट्राफी सहित बाईस हजार दो सौ बाईस रुपये का नगद पुरस्कार पर कब्जा जमाया. जबकि उपविजेता बनी काशनगर की टीम को ट्राफी सहित ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फाइनल टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के अध्यक्ष रजनीश रंजन के द्वारा किया गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ विभाष कुमार सिंह एवं बैंक ऑफ इंडिया गोलमा के शाखा प्रबंधक गुलाब कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीम के कप्तान राजा को विजेता ट्राफी भेंट की. जबकि पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार एवं सोनवर्षाराज नगर परिषद के अध्यक्ष मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से उप विजेता टीम के कप्तान आजाद को ट्राफी साहित नगद राशि व पुरस्कार से सम्मानित किया. रोमांचक फाइनल मैच में काशनगर टीम के कप्तान आजाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट के नुकसान पर एक 134 रन का लक्ष्य रखा. जबकि सलखुआ की टीम ने 18 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर विजेता ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमाया. मैन ऑफ द मैच का ख़िताब सलखुआ टीम के पंकज यादव को मिला. जबकि मैन ऑफ द सीरीज काशनगर टीम के अभिजीत कुमार को दिया गया. बीते 6 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट के तीसरे दिन आयोजन समिति के विशेष आग्रह पर स्थानीय मीडिया एकादश और प्रशासन एकादश के बीच एक फैंसी मैच भी खेला गया. जिसमें प्रशासन एकादश की टीम द्वारा 173 रन बनाया गया. जबकि मीडिया एकादश की टीम मात्र 152 रन पर हीं सिमट गयी. फाइनल मैच केअंपायर मो जावेद एवं और विकास यादव थे. मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह उर्फ़ बट्टू सिंह, उपप्रमुख दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व उपप्रमुख सह मुखिया प्रतिनिधि कुंवर रंणजीत सिंह उर्फ गोपाल सिंह, प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह उर्फ़ गोपाल सिंह, नन्हें सिंह, सतीश सिंह ,जवाहर सिंह अकेला, सुभाष कुमार सिंह, संजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णदेव पंडित, उमेश सिंह, शिक्षाविद् सचेंद्र सिंह, परमानंद भगत, अनुज सिंह, आलोक सिंह, गोलू झा, अनिल सिंह ब्रजेश सिंह, सोना सिंह, रामचंद्र कुमार राज, बबलू सिंह, मो आसिफ सहित बड़ी संख्या में नवयुवक संघ गोलमा के सदस्य एवं खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




